फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे

Sat, 25 Apr 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कांशीराम कालोनी में बिजली कनेक्शन के लिए लोग भटक रहे हैं। बिजली न आने से यहां के निवासियों को पानी की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। बिजली कनेक्शन के लिए शुक्रवार को कुछ महिलाओं ने डीएम और एक्सईएन को ज्ञापन देकर कनेक्शन करवाने की मांग की।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी की रहने वाली शारदा देवी, सुनीता, आरती गौतम, शिवकुमारी ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि नए ब्लाक बनकर तैयार हो गए हैं। इन ब्लाकों में बने आवासों में वायरिंग का काम पूरा हो चुका है इसके बाद भी अभी तक आवासों के आवंटियों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है।

इससे उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पानी की भी समस्या हो रही है। कलेक्ट्रेट से निकलने के बाद कांशीराम कालोनी की महिलाएं विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंची और बिजली कनेक्शन दिलवाने की मांग की। एक्सईएन ने जल्द बिजली कनेक्शन करवाने का आश्वासन देकर महिलाओं को वापस भेजा। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी देवी, रिंकी, सुमन, रेशमा, मालती आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें