फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी बिछिया व अजगैन की बिजली व्यवस्था

Wed, 16 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
नए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करते पुरवा विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस गर्मी बिछिया, अजगैन व नवाबगंज क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लोकल फाल्टों से बिजली किल्लत अनहीं झेलनी पड़ेगी। बिछिया में बनकर तैयार हुए नए पावर हाउस का मंगलवार को पुरवा विधायक ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया
विज्ञापन



वहीं अजगैन उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि करके एक नया पावर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इस कार्य के बाद इन उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण इलाकों व कस्बों की बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद की जा रही है।



247 लाख की लागत से बना बिछिया उपकेंद्र- बिछिया में 247 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी का नया उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। समाजवादी विकास दिवस के मौके पर पुरवा विधायक उदयराज यादव ने इस नए सबस्टेशन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन



कहा कि सपा सरकार गांव के विकास के प्रति संकल्पित है। गांव के लोगों तक बिजली, पानी व खाद जैसी मूल जरुरतों को पहुंचाने का काम इस सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में करके दिखाया है।


इस नए सबस्टेशन के शुरू हो जाने के बाद से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लो-वोल्टेज व फाल्ट जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर बिछिया ब्लाक प्रमुखपति रामप्रसाद, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके सक्सेना, अधिशाषी अभियंता जेपी कौशल, जेई आरके दरबारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन गांवों को होगा फायदा- बिछिया उपकेंद्र में तीन फीडर बिछिया, जगवां और पाठकपुर हैं। इनसे लालपुर, सकरन, बिछिया, तौरा, जगेथा, जरगांव, कोरारीकलां, बड़ौरा पड़रीखुर्द, पड़रीकला, अटेसुआ, मैता, मऊसुल्तानपुर, गोडवा विसुनपुर, तारगांव आदि गांव जुड़े हुए हैं।


बिजली विभाग के जानकारों की मानें तो नए सबस्टेशन से इन गांवों के हजारों ग्रामीणों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार से इस पावर हाउस ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें