फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Tue, 15 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को समझाते बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। बीएसए कार्यालय में 72825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों को पहले डायट में काउंसिलिंग न कराने की बात कहकर रोक दिया गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। बीएसए के न मिलने पर उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने काउंसिलिंग रूम से सभी को बाहर कर उसमें ताला लगा दिया। हंगामे की सूचना पर बीएसए और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान अभ्यर्थियों की पुलिस से भी झड़प हुई। महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर महिला सिपाहियों को बुलाया गया और हंगामा काट रहे अभ्यर्थियों को बाहर किया गया। बीएसए ने सभी की काउंसिलिंग कराने का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ और काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो सकी।
 
सोमवार को बीएसए कार्यालय में 72825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नौवीं काउंसिलिंग थी। इसमें डायट में काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। डायट से महिला अनारक्षित कला में 121, महिला अनुसूचित जाति कला 90, महिला पिछड़ा वर्ग कला 97, महिला अनारक्षित विज्ञान 124 महिला अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग विज्ञान 90, पुरुष सामान्य 124, पिछड़ा वर्ग कला 112, अनारक्षित विज्ञान 125 अनुसूचित जाति विज्ञान 98 व पिछड़ा वर्ग विज्ञान में 111 अंक तक कि सूची बीएसए कार्यालय भेजी गई थी। इन्हीं अभ्यर्थियों की जिले की 47 सीटों के सापेक्ष काउंसिलिंग कराई जानी थी। 
विज्ञापन


उसके बाद भी दूसरे जिलों से सैकड़ों ऐसे अभ्यर्थी काउंसिलिंग कराने पहुंचे जिनकी मेरिट तो अच्छी थी लेकिन उन्होंने डायट में काउंसिलिंग नहीं कराई थी। काउंसिलिंग करा रहे बीईओ ने जब उनके अभिलेखों की काउंसिलिंग कराने से मना कर दिया तो अभ्यर्थियों को हंगामा काटा। बीएसए के न मिलने पर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। नाराज अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करा रहे बीईओ को बाहर कर रूम में ताला डाल दिया। ताला डालने की सूचना बीएसए को मिलते ही वह फोर्स के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे और काउंसिलिंग शुरू कराई।

ओबीसी अभ्यर्थियों की तादाद ज्यादा रही
कांउसिलिंग कराने आए ओबीसी अभ्यर्थियों में साइंस वर्ग में विनय विश्वास के 111 अंक, अनीता देवी 95, मंजू राजपूत 94, कला वर्ग में सबा नाहिद के 101, पूनम देवी 100 व रीता यादव के 101 नंबर थे लेकिन इन अभ्यर्थियों ने डायट में काउंसिलिंग नहीं कराई थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि अन्य जिलों में बिना डायट में काउंसिलिंग कराए अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

ऑन लाइन प्रक्रिया में डायट में सीटें शून्य
गाजियाबाद से कला वर्ग में काउंसिलिंग कराने आए दीपक का कहना था कि डायट के नेट पर सीटें देखी गईं तो वह शून्य दिखा रही थीं। उसका प्रिंट आउट भी उसके पास था। ऐसे में डायट में काउंसिलिंग कैसे कराई जा सकती है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की फोटो कॉपी से काउंसिलिंग करा ली गई है। आगे की गाइड लाइन उच्चाधिकारियों से मांगी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
                          कौस्तुभ कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें