फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुन सिंह व 50 सदस्य सोमवार को शपथ लेंगे। इसके लिए पंचायत प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यालय के साथ-साथ परिसर और मुख्य गेट के आसपास साफ- सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथग्रहण कार्यक्रम निराला प्रेक्षागृह में होगा। शपथ के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक भी होगी। इसके लिए रविवार को साफ- सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कक्ष के अलावा अन्य कमरों की सफाई कराई गई। साथ ही परिसर के अंदर व बाहर भी कर्मचारी सफाई में जुटे रहे।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि अध्यक्ष व सदस्यों को सोमवार सुबह 11 बजे निराला प्रेक्षागृह में शपथ दिलाई जाएगी। पहले डीएम अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। फिर अध्यक्ष सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगी। इसके बाद पहली बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें