फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण के विरोध पर मारपीट, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ(उन्नाव)। मोहल्ला गुलाम मुस्तफा में नाली निर्माण के विरोध में हुई मारपीट में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी गई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है।
गुलाम मुस्तफा मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार नगर पालिका की ओर से लगाए गए खड़ंजा मार्ग के किनारे स्थित नाली को तोड़कर दीवार बना रहा था। पड़ोसी दीन मोहम्मद (55) ने नाली निर्माण का विरोध किया। दोनों में विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई। बात बढ़ने पर राजेंद्र के पक्ष से उसकी पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटा मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में सरिया व डंडे चले। मारपीट में दीनमोहम्मद, यासमीन (28), समा (24), बहार बानो (25), कमरून (60) व शाकिरा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दीनमोहम्मद को परिजन लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। दीन मोहम्मद की मौत की सूचना पर तनाव बढ़ता देख मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के बेटे इसरार की तहरीर पर राजेंद्र उसकी पत्नी बेटी संध्या, लक्ष्मी शिल्पा व बेटे हिमांशु पर हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। राजेंद्र समेत तीन को हिरासत में लिया गया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उधर, मृतक दीनमोहम्मद कपड़ों की सिलाई कर परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी नाजिया दिव्यांग है। पति की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है। दीनमोहम्मद की मौत के बाद परिवार में रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें