फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियाें को बूथों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कार्मिकों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। कहीं पर वाहनों का अता-पता नहीं रहा तो कहीं पर कार्मिकों को शुद्ध पानी तक की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जनपद में रिक्त सीटों पर शनिवार को मतदान होना है। इसके लिए 244 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को कार्मिकों को ब्लाक कार्यालयों में बुलाया गया। कार्मिक तो समय से पहुंच गए लेकिन कार्यालयों में कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा। हिलौली ब्लाक में तो भारी अव्यवस्थाएं रहीं। कर्मचारियों के बैठने के लिए एक भी कुर्सी की व्यवस्था नहीं थी। दरी बिछाकर कार्मिकों को बैठाया गया। प्यास बुझाने के लिए कार्मिकों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यही नहीं तीन गाड़ियों में डीजल पेट्रोल भरवाने की व्यवस्था ब्लाक कार्यालय से 10 किमी दूर की गई थी। इस कारण शाम 4 बजे तक यहां से किसी भी कार्मिक को बूथों के लिए रवाना नहीं किया जा सका। बिछिया ब्लाक से छह गांव में रिक्त 25 वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए 13 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। बीघापुर से 10 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मियागंज से 17 पोलिंग पार्टियों से 68 कार्मिक बूथों को भेजे गए। सिकंदरपुर कर्ण से एक जिला पंचायत सदस्य व 16 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव के लिए कार्मिक बूथों के लिए रवाना हुए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रिक्त सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। 244 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) की एक, प्रधान की चार, बीडीसी की दो व ग्राम पंचायत सदस्यों के 295 पदों पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें