उन्नाव। शुक्रवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए युवाओं की भीड़ पहुंच गई। बिना स्लॉट बुक कराए टीका लगाने से इनकार पर हंगामा किया। कई लोगों ने वीडियो बनाकर सीएम की मेल पर भेजने की बात कही। डॉक्टरों ने पंजीकरण के बाद ही टीका लगाने की बात कही। इसके बाद लोग शांत हो गए। जिले के 24 केंद्रों पर 2090 लोगों ने टीका लगवाया।
अचलगंज में 64, असोहा में 78, औरास में 87, बांगरमऊ में 77, बिछिया में 76, बीघापुर में 89, फतेहपुर चौरासी में 82, गंजमुरादाबाद में 80, हसनगंज में 58 लोगों के टीका लगा। हिलौली में 90, मियागंज में 73, नवाबगंज में 82, पुरवा में 27, सफीपुर में 79, शुक्लागंज में 85, सिकंदरपुर सरोसी में 74, सुमेरपुर में 68, जिला अस्पताल पुरुष में 102 व महिला अस्पताल में 77 लोगों का टीकाकरण हुआ। उधर, चार वर्कप्लेस बूथों पर 253 लोगाें को कोविशील्ड का टीका लगा।