हसनगंज। भोगला गांव में ग्राम प्रधान प्रत्याशी का मतगणना से एक दिन पहले शनिवार को बीमारी से निधन हो गया था। रविवार को वोटों की गिनती हुई तो उनके नाम से डाले गए वोट सबसे ज्यादा निकले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 48 वोटों से हराया।
प्रधान पद की प्रत्याशी रही शिवकली की शनिवार को बीमारी से मौत हो गई थी। रविवार को मतगणना के दौरान मृतका शिवकली को 500 वोट मिले। उप विजेता रही पिंकी को 452 मत ही हासिल हुए। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि यह सीट अब रिक्त हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। निर्देश पर उपचुनाव कराया जाएगा।