फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब खाओ पियो, वोट हमही का दियो

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन से पहले खिलाने और पिलाने का दौर चल रहा है। दावेदार अभी वोटरों को विभिन्न खाद्य सामग्री और कोल्ड ड्रिंक्स के जरिए लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की आवभगत जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन कराने के साथ ही चुनावी समर में कूदे दावेदार अब वोटरों की आवभगत में जुट गए हैं। कोई दावेदार जलेबी बांट रहा है तो कोई समोसा। कोल्डड्रिंक, चाय, पान मसाला तो आम बात है। साड़ी, पंखा तक मतदाताओं के घर पहुंचा रहे हैं। मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए विभिन्न पदों के दावेदार मछली, मुर्गा की दावतें भी करा रहे हैं। रसगुल्ला व बालूशाही खिलाकर भी मतदाताओं का मुहं मीठा करा रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में चोरी, छिपे शराब भी पिलाई जा रही है।
दावेदारों की इस आवभगत को मतदाता भी समझ रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव मैदान में उतरे लोग सिर्फ मतदान की तारीख तक ही खिला और पिलाएंगे। जैसे ही मतदान हो जाएगा नजर नहीं आएंगे। मतदाताओं ने किसी के भी बहकावे में न आकर योग्य प्रत्याशी को चुनने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

एएसपी शशिशेखर सिंह ने कहा कि वोटरों को लुभाने के लिए खानपान या अन्य सामग्री के वितरण की सूचना पर कार्रवाई की जाती है। पिछले दिनों जलेबी, रसगुल्ला, बालूशाही, मछली आदि वितरित करने पर रिपोर्ट दर्ज कर सामान सीज किया गया और दावेदारों पर कार्रवाई भी की गई। प्रलोभन देकर वोट हासिल करने की मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी। वोटरों से अपील है कि अगर कोई यह कृत्य करता है तो सूचना दें। उनका नाम गुप्त रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें