फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: परसीमन के दायरे में आई तीन ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तीन ग्राम पंचायत का परिसीमन होगा। कुछ भाग पूर्व में नगर पंचायतों में शामिल ग्राम पंचायतों का परसीमन (पुनर्गठन) किया जा रहा है। जिलेस्तर पर चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

2015 पंचायत चुनाव के बाद जिले की तीन ग्राम पंचायतों में शामिल कुछ गांव नगर पंचायतों में शामिल किए गए हैं। इसमें पुरवा ब्लाक की ग्राम पंचायत कसरौर का गांव सुखनंदन पट्टी, टीकरकला का चंदीगढ़ी और सिकंदरपुर करन की पंचायत कटरी पीपरखेड़ा का मझरा पीपरखेड़ा है। इन गांवों के नगर निकायों में शामिल किए जाने के बाद अब ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया जाना है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम में डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को शामिल किया गया है। इसके अलावा उस ब्लाक के खंड विकास अधिकारी को भी शामिल किए जाने का आदेश दिया गया है जहां की पंचायतों का परसीमन होना है।
जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि तीन ग्राम पंचायतों के कुछ गांव नगर निकायों में शामिल किए गए हैं। इसलिए शासन से इन पंचायतों का पुनर्गठन करने के आदेश मिले हैं। चूंकि शासनादेश के अनुसार जिन गांवों की आबादी 1000 से ऊपर है उसकी ग्राम पंचायत निरस्त नहीं की जाएगी। इसलिए यह ग्राम पंचायतें बनी रहेंगी। अब परसीमन के जरिये आबादी व क्षेत्र का निर्धारण किया जाएगा। 6 जनवरी तक परसीमन का काम पूरा करके रिपोर्ट शासन को भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें