फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती गोली लगने से घायल रामसजीवन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। मदारनगर में जमीन के विवाद में तीन लोगों ने बुधवार रात घर में लेटे युवक पर फायर झोंक दिया। गोली उसके दाहिने हाथ को चीरते हुए बाहर निकल गई। फायर की आवाज सुन परिजन व आसपास के लोग दौड़ पड़े। तब तक हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

रामसजीवन पुत्र शीतल प्रसाद से उसके पड़ोस में रहने वालों से जमीन का विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर पड़ोसी ने अपने चार-पांच अन्य साथियों को बुलाकर घर में घुसकर राम सजीवन को गालियां दी और मारने का प्रयास किया था। गुरुवार रात एक बजे वह अपने कई साथियों के साथ अवैध असलहे लेकर उसके घर आया और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही उन लोगों ने रामसजीवन को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक पड़ोसी ने राम सजीवन पर फायर झोंक दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में जा घुसी। रामसजीवन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी सरिता ने कोतवाली में तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें