फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से उछल सड़क पर गिरी वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर आदमपुर गांव में ब्रेकर पर बाइक के अनियंत्रित होने से वृद्धा उछलकर सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में उसे औरास पीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के बिल्हौर गांव निवासी सुजान पुत्र गहौरी अपनी मां सुधा (70) को बाइक पर बैठाकर शुक्रवार शाम आसीवन थानाक्षेत्र के पनापुर गांव निवासी एक रिश्तेदार का निधन होने पर उसके घर गया हुआ था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी संडीला चकलवंशी मार्ग पर थाना क्षेत्र के ही आदमपुर गांव में बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सुधा उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई। सुजान ने मां को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें