फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। संडीला-चकलवंसी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में घायल वृद्ध की 24 दिन बाद इलाज के दाैरान रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के गहाखेड़ा निवासी राम औतार (67) मौजूदा समय में नगर पंचायत औरास के श्याम नगर वार्ड में मकान बनाकर रह रहे थे। 20 नवंबर को वह संडीला मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे तभी संडीला की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में राम औतार व उनकी बाइक पर बैठे आसीवन थाना क्षेत्र के नर्रूलानगर निवासी सोनेलाल (50) घायल हो गए थे। दूसरी बाइक सवार हादसे के बाद भाग गया था। गंभीर घायल राम औतार को सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले आए थे। पांच दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर फिर उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार भोर पहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें