मौरावां। पहाड़पुर गांव में 21 सितंबर को हुई मारपीट में घायल वृद्ध रामस्वरूप लोधी (72) की लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने मौरावां-रायबरेली मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
पहाड़पुर गांव के रामस्वरूप 21 सितंबर को खेत से लौटकर दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के मुकेश, लालू, चंद्रजीत, अखिलेश, हरिकेश,कालीचरन सुखवीर, संतोष,छोटू,रामप्यारे बारिश के पानी के निकासी को लेकर विवाद हो गया था। बेटे रामेश्वर ने आरोपियों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर घायल करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष कुंवर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)