फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से आठ बीघा फसल व तीन घरों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज/असोहा(उन्नाव)। अचलगंज में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से पांच किसानों की 8 बीघा फसल जलकर राख हो गई। वहीं, असोहा व बिहार में शार्ट-सर्किट से लगी आग में चार घरों की गृहस्थी का लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

घटना-1
थाना क्षेत्र के गौरी त्रिभानपुर के पास खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन हवा के झोंके के साथ टूटकर किसान रामकुमार के खेत में गिर गई। जिससे गेहूं की फसल जलने लगी। आग ऊंची लपटे और धुएं का गुबार देख ग्रामीण दमकल को सूचना देकर खेत की ओर दौड़े। ग्रामीणों जब तक आग बुझाने की कोशिश शुरू करते, आग ने गांव निवासी शिवकुमार व उनके भाई रामकुमार, रंजीत व बेथर निवासी सियाराम तथा रिथनाई के मजरा रौतापुर निवासी गोपाल के खेतों को चपेट में ले लिया। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। राजस्व निरीक्षक मनीष शुक्ल के अनुसार आग से लगभग आठ बीघे गेहूं की फसल जली है। रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है।
घटना-2
असोहा थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी कल्लू पुत्र भरोसे के घर बिजली के बोर्ड में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। परिजन जब तक आग पर काबू पाते तेज लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने नलकूप चलवाकर आग पर काबू पाया और सूचना लेखपाल को दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल अनुराग श्रीवास्तव ने आग से हुई क्षति का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। पीड़ित को संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

घटना-3
बिहार थाना क्षेत्र के गांव गहरेंदा मजरे रावतपुर में रामेश्वर के घर से लगी आग ने ओम प्रकाश व राजू पासवान के घरों को भी अपनी चपेट मे ले लिया। देखते ही देखते घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े जलकर राख हो गए। लेखपाल ने मौके पर पहुंचे नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि शीघ्र ही पीड़ितों को शासन से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें