फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में संविदा पर भर्ती के लिए साक्षात्कार

विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित आदर्श बाल प्राथमिक विद्यालय में संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार ले - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर होने वाली भर्तियों में कंप्यूटर ऑपरेटर, एमआईएस इंचार्ज सहित छह पदों के लिए साक्षात्कार हुआ। इन सभी पदों पर साक्षात्कार देने के लिए 85 लोग बीएसए कार्यालय पहुंचे। गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में साक्षात्कार और टाइपिंग टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर की 12, एमआईएस(मैनेजमेंट एंड इंफार्मेशन सिस्टम) इंचार्ज के एक, डिस्ट्रिक कोर्डिनेटर सिविल के एक, डीसी एमआईएस के एक, क्लर्क का एक, आशुलिपिक के एक, लेखाकार के एक व सहायक लेखाकार के एक पद पर भर्ती के लिए गुरुवार को साक्षात्कार था। अभ्यर्थियों का सिविल लाइन स्थित बाल प्राथमिक स्कूल में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने टाइपिंग टेस्ट कराया। दोपहर एक बजे तक टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास भवन सभागार में अभ्यर्थियों का पांच सदस्यीय टीम ने साक्षात्कार लिया। सभी पदों के लिए उपस्थित 85 लोगों ने आवेदन किया था। सभी का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अखिलेश सोनकर, खंड शिक्षाधिकारी आशीष चौहान, डिस्ट्रिक कोर्डिनेटर प्रशिक्षण पशुपतिनाथ श्रीवास्तव शामिल थे। साक्षात्कार में गड़बड़ी न हो इसके लिए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सुबह आठ बजे ही कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने पहले सूची तैयार कराई। सूची में शामिल लोगों को क्रमवार बुलाकार प्रक्रिया में शामिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें