फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा स्कूल में चलेगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल की छात्राएं अब प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगी। हिलौली कस्तूरबा स्कूल में स्मार्ट कक्षा संचालन के लिए प्रोजेक्टर लगने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोजेक्टर में आने वाले खर्च का वहन करेगी।
विज्ञापन

जिले में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल संचालित हैं। इसमें हिलौली ब्लॉक में संचालित बा स्कूल में जल्द स्मार्ट कक्षाओं का संचालन होगा। पंजीकृत सौ छात्राएं प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगी। प्रोजेक्टर व अन्य व्यवस्था कराने में दो लाख रुपये का खर्च आएगा। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले के कस्तूरबा स्कूल में स्मार्ट कक्षा संचालन के आदेश दिए हैं। दो सप्ताह में प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। प्रोजेक्टर लगवाने में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इसके पहले नवाबगंज कस्तूरबा स्कूल में डीएम स्तर से प्रोजेक्टर लगवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें