फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कहा, वोट जरूर डालें

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकालते स्कूली छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र और छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से निकाली गई रैली को डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। प्रत्येक मतदाता का वोट ही उसकी ताकत है।
विज्ञापन

रैली में अटल बिहारी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, डॉ. जीनाथजी बालिका व श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। सभी हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। रैली कलक्ट्रेट से होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकली। इस दौरान सीडीओ दिव्यांशु पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका स्नेहिल पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें