फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटीः 17504 परीक्षार्थी शामिल

विज्ञापन
जीआईसी परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दो पालियों में हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में 17504 परीक्षार्थी शामिल हुए। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा की हकीकत जांचने के लिए डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से लेकर अंत तक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

पीईटी 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए थे। भीड़ अधिक होने से केंद्राें के बाहर पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया था। ताकि कोई हंगामा न हो सके। परीक्षार्थी आ रहे थे और सीधे लाइन में लगकर परीक्षा केंद्रों के अंदर भेजे जा रहे थे। पहली पाली की परीक्षा में 10,049 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 8737 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 1312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3 बजे से शुरू हुई और 5 बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 10,038 परीक्षार्थियों में 8767 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 1271 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, 31 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 27 पर्यवेक्षक व दो जोनल मजिस्ट्रेट पूरे समय परीक्षा केंद्रों पर डटे रहे।
डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अविनाश पांडेय ने भी परीक्षा केंद्राें पर पहुंच जायजा लिया। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें