फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि और सौम्या जिला टॉपर

विज्ञापन
सौम्या पटेल 97.2 लखनऊ पब्लिक स्कूल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्न्नाव। सीबीएसई इंटर में लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजली यादव व सौम्या पटेल ने 97.2 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है। इसी स्कूल की छात्रा वैष्णवी सिंह ने 97 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्रा दक्षिता त्रिपाठी व आदर्श विद्या मंदिर के छात्र आर्यन त्रिवेदी ने 96.8 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम आते ही छात्र खुशी से झूम उठे। शिक्षकों व परिजनों ने छात्रों का माल्यार्पण करने के साथ उनका मुंह मीठा कराकर हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

आईएएस व डॉक्टर बनने का है सपना
सीबीएसई बोर्ड के जिले में संचालित सभी छह स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिला टॉप करने वाली सौम्या पटेल व अंजली यादव का सपना आईएएस बनने का है। जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली वैष्णवी सिंह डॉक्टर बनना चाहतीं हैं। तीसरा स्थान पाने वाली दक्षिता त्रिपाठी इंजीनियर और आर्यन त्रिवेदी फिजिक्स का रिसर्चर बनना चाहते हैं।

अंजली यादव 97.2 लखनऊ पब्लिक स्कूल।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें