उन्नाव। काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट के आईसीएसई (हाईस्कूल) व आईएससी (इंटर) के घोषित परीक्षा परिणाम में बेटियों ने टॉप किया है। हाईस्कूल में सेंट लारेंस की छात्रा छवी मदान ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
इंटर में सेंटज्यूड्स इंटर कॉलेज की छात्रा अतिया अजहर ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। हाईस्कूल में सेंटलॉरेंस के छात्र अक्षत सिंह व सत्यम सिंह संयुक्त रूप से 97.2 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे। इसी स्कूल के छात्र अभिनव श्रीवास्तव व विनायक बाजपेई ने संयुक्त रूप से 96.8 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इंटर में सेंट लारेंस के छात्र प्रतीक ने 97.25 के साथ जिले में दूसरे व इसी कॉलेज के इंकश सिंह भदौरिया 96.0 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को दिया है।