फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनतारा की जगह गणित ज्ञान गंगा पढ़ेंगे छात्र

विज्ञापन
नार्मल स्कूल में रखी परिषदीय स्कूलों की किताबे। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में 10 लाख पुस्तकें आ चुकी हैं। इस बार कक्षा चार के छात्र रैनबो के स्थान पर स्प्रिन और कक्षा पांच के छात्र गिनतारा के स्थान पर गणित ज्ञान गंगा से पढ़ेंगे। इन पुस्तकों में कलरव, किसलय, फु लवारी, स्प्रिन व अंकों का जादू सहित 51 प्रकार की किताबें शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले के 2305 प्राथमिक व 809 उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई करने वाले 2.25 लाख छात्रों के लिए 18.50 लाख किताबें आनी हैं। अब 10 लाख किताबें आ चुकी हैं। पाठ्य पुस्तक प्रभारी शशिप्रभा श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा एक में कलरव, कक्षा दो में किसलय, कक्षा तीन में पंखुड़ी, परिवेश, अंकों का जादू, रैनबो, कक्षा चार में फु लवारी, अंकजगत, स्प्रिन, कक्षा पांच में गणित ज्ञान, कक्षा छह में अक्षरा किताबें आईं हैं। पृथ्वी और हमारा जीवन, इतिहास, विज्ञान भारती, संस्कृत निधि, कक्षा सात में दीक्षा, हमारा भूमंडल, भारत की महान विभूतियां, गृह कौशल व कक्षा आठ में प्रज्ञा व इंग्लिस रीडर की किताबें आ चुकी हैं। किताबों को नॉर्मल स्कूल में बने स्टोर में सुरक्षित रखवाया गया है। किताबों का सत्यापन शुरू हो गया है। छह लाख किताबों का सत्यापन किया जा चुका है। ब्लॉकों में भी किताबों को भेजना शुरू कर दिया गया है। नवाबगंज, सुमेरपुर, असोहा, सिकंदरपुर कर्ण व बीघापुर में किताबें भेजी जा चुकी हैं। अन्य ब्लॉकों में किताबें भिजवाने का काम चल रहा है। जिले में कुल 132 प्रकार की किताबें आनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें