उन्नाव। कई साल से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षकों को बीएसए की ओर से तीन बार नोटिस दी गई, लेकिन जवाब नहीं दिया। अंतिम नोटिस के बाद भी उपस्थित न होने पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है।
औरास ब्लॉक के गांव लोधई उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक रामजी पांडेय की वर्ष 2005 में तैनाती हुई थी। 11 वर्ष नौकरी करने के बाद मई 2016 से वह बिना सूचना अनुपस्थित हैं। बांगरमऊ ब्लॉक के गांव फरीदपुर कट्टर प्राथमिक स्कूल में तैनात अभिषेेक सिंह ने वर्ष 2009 में शिक्षा विभाग में तैनात हुए थे। नौ साल नौकरी करने के बाद जुलाई 2018 से वह भी बिना सूचना अनुपस्थित हैं। विभाग की ओर से दोनों उपस्थित होने और अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण देने को कहा गया। फिर भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है।