फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वकील की मौत, 59 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से एक वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत हो गई। एक एडीजे, महिला सिपाही सहित जिले में 59 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में मुंबई से लौटे चार प्रवासी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता व सपा के अधिवक्ता महासभा के जिलाध्यक्ष को पांच दिन पहले कोरोना की पुष्टि होने पर नवाबगंज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसी दिन परिजन दिल्ली के एम्स अस्पताल लेकर गए थे। वहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। एडीजे, शुक्लागंज कोतवाली में तैनात महिला सिपाही, सिकंदरपुर सरोसी में चार, सुमेरपुर में एक, असोहा में एक, हसनगंज में छह, औरास में एक, पुरवा में तीन, बीघापुर में दो, हिलौली में एक, मियागंज में चार, सिकंदरपुर कर्ण में एक, फतेहपुर चौरासी में एक, शहर के विभिन्न मोहल्लों में 14 और शुक्लागंज में 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एंटीजन जांच में 44, ट्रूनेट से एक व अन्य लैब से 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। होम आइसोलेट किए गए सात और सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए पांच मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
जिले के 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर चले टीकाकरण में शनिवार को 2085 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इसमें 45-59 साल उम्र के 1269 लोगों ने पहला टीका और 52 लोगों को दूसरा टीका लगा। 60 साल उम्र के लोगों में 693 लोगों ने पहला टीका व 71 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें