फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
मेडिकल छात्रो को पुरस्कृत करते कालेज के जीएम मनोज सिसौदिया। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कालेज के फिजियोलॉजी (शारीरिक चिकित्सा) विभाग की ओर से मेडिकल छात्रों के शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती मेडिकल कालेज के जीएम मनोज सिसौदिया ने कहा कि मेडिकल के छात्र भारतीय चिकित्सा क्षेत्र मे स्नातक कर देश व समाज की सेवा करने के लिए तैयार होते हैं। सोसाइटी के द्वारा छात्रों के शैक्षणिक व नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कालेज कैंपस में सोसाइटी के तीसरे स्थापना दिवस पर मेडिकल के 25 छात्रों को शैक्षणिक विकास की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्रों की योग्यता, कार्य के प्रति समर्पण व उनके आचरण का मूल्यांकन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कालेज के निदेशक, प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्राचार्य व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें