उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात लगभग एक बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गांव नसीरपुर भिक्खन अंडरपास के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। देर रात उसकी पहचान रहीश पुत्र अलीशेर निवासी गांव भगवंतपुर गोटपाली थाना बांगरमऊ के रूप में हुई। उसकी मौत से पत्नी आबिदा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।