फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिया दहेज न लेने, न देने का संकल्प

विज्ञापन
बिछिया के सेवाखेड़ा गांव में सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना द्वारा आयोजित चौपाल में बोलते पुत्तन - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बिछिया। ग्राम पंचायत नेवरना के मजरा सेवाखेड़ा में सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना की ओर से एक जन चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने दहेज न लेने और न देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल व वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार ने दहेज प्रथा का अंत कब की मुहिम पर अपने विचार रखे। भगवती प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में जन चौपाल में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से लिखित हस्ताक्षरयुक्त एक प्रस्ताव पास किया। इसमें अपने बेटों की शादियों में दहेज न मांगने का प्रण लिया। यह भी कहा कि दहेज मांगने वाले के परिवार में बेटियों का विवाह नहीं करेंगे। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी शक्ति मिशन के तहत गांव में एक जनसभा कर सार्वजनिक रूप से सेवाखेड़ा को दहेज मुक्त ग्राम घोषित किया जाए और गांव के बाहर बड़ा बोर्ड लगवाया जाए। इस दौरान भरत कुमार, राजू, किशन कुमार, छेदीलाल, राधिका, नैंसी, सर्वेश कुमारी, प्रेम शंकर, राजेंद्र कुमार, रेखा देवी, मोहिनी व हरिप्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें