उन्नाव। लगातार भीषण गर्मी होने से जमीन के अंदर कई फिट तक नमी चली गई है। इससे अर्थिंग कमजोर हो गई है और लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। विभाग ने उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मरों के अर्थिंग प्वाइंटों में पानी भरवाना शुरू किया है।
भीषण गर्मी के चलते करीब एक सप्ताह से लो वोल्टेज और पॉवर घटने-बढ़ने की समस्या बढ़ी है। इससे बिजली उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। ओवरलोड होने से बार-बार ट्रांसफार्मर कट होने और फीडर ट्रिप हो रहे हैं। समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली उपकेंद्रों में जमीन की नमी बढ़ाने के लिए अर्थिंग प्वाइंटों में पानी भरवाया जा रहा है।
एसडीओ रुद्र प्रताप ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ा रहने से धरती की नमी चली गई है। इससे अर्थिंग कमजोर हो गई और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। वोल्टेज कम होने से बिजली उपकरण ठीक से चल नहीं पाते हैं। बताया कि उपकेंद्र परिसर में सिंचाई और अर्थिंग प्वाइंट में पानी भरवाया जा रहा है। इस कोशिश से कुछ सीमित दायरे में ही नमी बन पाती है। बताया कि जब तक बारिश नहीं होगी लो वोल्टेज की समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी।