फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिछिया विकासखंड की दुवा ग्राम पंचायत को आईएसओ प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत दुवा को बिजली, सड़क व पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संपन्न करने पर अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) की ओर से अच्छी सेवा की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र दिया गया है। सीडीओ के मुताबिक, जनपद की दुवा पहली पंचायत है जिसे यह प्रमाणपत्र मिला है।
विज्ञापन

दुवा जनपद की पहली ग्राम पंचायत है जहां पर देश की दूसरी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित है। इसके अलावा गांव की हर गली सीसीटीवी की निगरानी में है। पूरा गांव दूधिया रोशनी से जगमगाता है। हर गली पक्की है। सरकारी स्कूलों में टाइल्स, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, डिजिटल क्लासरूम और पुस्तकालय है। जलनिकासी के लिए नाला बना हुआ है। बरातघर, ग्रामीण बाजार बना है। मिनी स्टेडियम निर्माणाधीन है। आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस पंचायत भवन है। जहां पर नियमित पंचायत सहायक की उपस्थिति रहती है। ग्रामीणों को पंचायत भवन से ही आय, जाति निर्माण प्रमाणपत्र सहित परिवार रजिस्टर की नकल आदि मिलती है।
बिजली, पानी व सड़क की शिकायतों का यहीं से निस्तारण किया जाता है। इन्हीं, व्यवस्थाओं को लेकर ग्राम पंचायत को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। गुरुवार को सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने विकास भवन सभागार में प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह को प्रमाणपत्र दिया। सीडीओ ने बताया कि विकास सहित अन्य कार्यों को लेकर पंचायत को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। उनकी जानकारी के अनुसार, यह जनपद की पहली ग्राम पंचायत है, जिसे अच्छी सेवा की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें