चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रऊकरना चौराहे के नजदीक गिट्टी उतारते समय पहिया गड्ढे में जाने से डंपर पलट गया। बाइक और दो गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि लोग दूर थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
रऊकरना चौराहे पर सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। हमीरपुर जिले के मौदहा थानाक्षेत्र के खन्ना निवासी डंपर चालक रामरूप (35) पुत्र विश्वनाथ गुरुवार सुबह आठ बजे कबरई से गिट्टी उतारने आया था। हाईड्रोलिक ट्राॅली होने से गिट्टी उतारते समय डंपर का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में जाने से पलट गया। घटना में बौनामऊ निवासी सूरज की बाइक के साथ कलंदरखेडा के भोला सविता और रऊकरना के अच्छे राजपूत की गुमटी चपेट में आ गई। दुकानदारों ने बताया कि गिट्टी उतरने से धूल का गुबार उठने से दूर जाकर खडे़ हो गए थे, इससे बच गए। घटना में चालक रामरूप को चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।