फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अफसरों की अनदेखी से 3.96 करोड़ के दो सोलर पॉवर प्लांट कबाड़ में तब्दील

Tue, 13 May 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अफसरों की अनदेखी से आठ साल पहले 3.96 करोड़ की लागत से लगाए गए मिनी ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट अब पूरी तरह से कंडम हो गए हैं। कंपनी से अनुबंध खत्म होने से इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों के घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना ठंडी पड़ गई है। हालांकि संचालन के लिए कंपनी को फिर पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बांगरमऊ के मदार नगर में मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने को मंजूरी मिली थी। इसके लिए 3.12 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। दिसंबर 2017 में यह प्लांट चालू हो गया था। प्लांट पर 320 वाॅट के 500 पैनल और 540 बैटरियां लगाई गईं थीं। 150 किलोवाट के इस सोलर पावर प्लांट से ग्राम मदार नगर में 275 और पड़ोसी गांव पंचूपुरवा में 126 निशुल्क लाइट कनेक्शन दिए गए थे। सोलर बिजली से ग्रामीणों के घर रोशन हुए तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि यह खुशी लंबे समय नहीं टिकी। पहले पांच पैनल व 32 बैटरियां चोरी हो गईं। फिर 24 बैटरियां खराब हो गईं। इसके बाद यह प्लांट बंद हो गया। इन दिनों प्लांट में लगीं बैटरियां व पैनल शोपीस बने हुए हैं। हारकर ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन लेना पड़ा।
इसी तरह, सपा के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन के पैतृक गांव हिलौली के बचुआखेड़ा में भी वर्ष 2015-16 में 84.97 लाख की लागत से 35 किलोवाट का मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगवाया था। इससे दो गांवों बचुआखेड़ा व केदारखेड़ा के 96 लोगों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए थे। प्लांट से बिजली मिलने से ग्रामीणों ने काफी राहत की सांस ली थी। शुरुआत में तो सब ठीक चला लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उपकरण खराब होते गए। 16 सोलर पैनल व 120 बैटरियों के जवाब देने से अब प्लांट पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन




कोट

जिन कंपनियों ने प्लांट लगवाया था, उनको पांच साल तक मरम्मत करनी थी। उनका समय पूरा हो गया। फिर भी प्लांट का संचालन शुरू कराने के लिए कंपनियों को पत्र भेजा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द प्लांट फिर से शुरू हो सकें।
विज्ञापन


- नैपाल सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें