फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धुंध के कारण ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर बुधवार सुबह कोहरे के दौरान मझिगवां मोड़ के पास ट्रक से डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर घायल हो गया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कानपुर के बिठूर गांव निवासी महेंद्र सिंह (32) डीसीएम चालक है। बुधवार सुबह छह बजे उन्नाव से डीसीएम लेकर मौरावां जा रहा था। मझिगवां मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के दौरान डीसीएम टकरा गई। डीसीएम चालक महेंद्र गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को हटाया, तब जाम खुला। इस दौरान डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें