फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सोनिक ट्रांसमिशन सेंटर में खराबी से दो घंटे बंद रही आधे शहर की बिजली

Sat, 03 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दही चौकी स्थित सोनिक ट्रांसमिशन सेंटर में शुक्रवार सुबह खराबी आने से आधे शहर के साथ पूरे शुक्लागंज की बिजली आपूर्ति दो घंटे ठप रही। मामले की जानकारी होने पर बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मरम्मत करके आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 8:35 बजे 132 केवी सोनिक ट्रांसमिशन सेंटर के आईसोलेटर में खराबी आ गई थे। इसके चलते इससे जुड़े सिटी पावर हाउस और शुक्लागंज की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के सिटी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में छोटे व बड़े चौराहे, कंजी, कसाई चौराहा, गांधीनगर, इंदिरानगर, कलक्टरगंज फाटक, शाहगंज, शेखपुर नरी, बाबूगंज, कासिफ अली सराय, छिपियाना, आईबीपी, स्टेशन रोड, धवन रोड आदि मोहल्लों के साथ पूरे शुक्लागंज की बिजली गुल हो गई।
इसकी जानकारी होने पर ट्रांसमिशन के इंजीनियर मरम्मत के लिए पहुंचे। खराब आईसोलेटर की मरम्मत की गई। करीब दो घंटे बाद इसे सही किया जा सका। इसके बाद 10:25 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। पीडी नगर अवर अभियंता दिव्यांशु ने बताया कि ट्रांसमिशन में तकनीकी खराबी से लाइन ब्रेकडाउन में चली गई थी। करीब दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें