फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत ट्रक चालक ने बाइक सवार को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे नशे की हालत में ट्रक चालक बाइक सवार युवक को रौंदते हुए डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों के पोल में घुस गया। जिससे कई लाइट टूट गई। कई अन्य बाइक सवार ट्रक की चपेट में आते बचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे किया और परिजनों को सूचना दी। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अजगैन के सिहुरा गांव निवासी इस्लाम (40) पुत्र सुलेमान पत्नी सन्नो और बच्चों के साथ इस समय गदनखेड़ा चौराहा स्थित मोटर मार्केट में मकान बनाकर रह रहा था। मंगलवार रात वह बाइक से घर जा रहा था। गदनखेड़ा चौराहा पर रायबरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने इस्लाम को रौंद दिया, मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसा देख चालक ने ट्रक रोकने के बजाए रफ्तार और बढ़ा दी। जिससे कई बाइक सवार चपेट में आते बाल-बाल बच गए। बेकाबू ट्रक उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ता हुआ उसी में फंस गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी ललऊखेड़ा जितेंद्र यादव ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के साथ ट्रक को हटवाया। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें