फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नशे में धुत चचेरे चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। एक गांव निवासी चचेरे चाचा ने नशे में धुत होकर घर पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। बहन की चीख सुनकर भाई दौड़ा तो उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार रात डायल 112 पर फोन पर पुलिस को सूचना दी। बताया कि वह पति के साथ जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए आई है। घर पर (13) साल की बेटी और बड़ा बेटा है। बेटी के साथ चचेरे चाचा ने दुष्कर्म किया।
नाबालिग बेटे ने जब बहन को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रात में ही गांव के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें