चकलवंशी। रऊकरना गांव में किसान ने रविवार देर शाम शराब के नशे में जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर परिजन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
माखी थानाक्षेत्र के रऊकरना गांव निवासी पप्पू पासवान (50) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार देर शाम वह नशे की हालत में घर आए और दवा के धोखे कोई जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पप्पू की मौत से पत्नी और दो बेटे बेहाल हैं। एक बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अभी नहीं मिली है। मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।