फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नशे में धुत बाइक सवारों ने मां-बेटे को पीटा, जेवर, नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। बाइक सवार मां-बेटे के साथ दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने मारपीट कर दी। हमलावर छह हजार रुपये, जेवर और मोबाइल लूट ले गए। पुलिस के मुताबिक, ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ। युवक नशे में धुत थे। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के दृगपाल खेड़ा गांव निवासी विपिन के अनुसार, उसकी बहन निशा को औरास सीएचसी में प्रसव हुआ है। शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे वह मां रामेश्वरी को बाइक पर बैठाकर अस्पताल जा रहा था। रास्ते में एक निजी स्कूल के पास नशे में धुत दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने रोका और गालीगलौज कर मारपीट की। आरोप है कि हमलावर छह हजार रुपये, सोने के झुमके, मंगलसूत्र और मोबाइल लूटकर भाग गए।
इसके बाद वह मां को बाइक में बैठाकर किसी तरह सीएचसी पहुंचा और मरहम पट्टी कराई। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक ओवरटेक करने के विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें