फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: औषधि निरीक्षक ने तीन दवा दुकानों का किया निरीक्षण

Sat, 16 Sep 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-नौ दवाओं के सैंपल लिए गए, सफाई सहित अन्य खामियों पर चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने बांगरमऊ स्थित मेसर्स रजत ड्रग एजेंसी, न्यू आशुतोष पाल व यश मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। रजत ड्रग एजेंसी के निरीक्षण के समय मौजूदा फर्म प्रोपराइटर अरुण प्रकाश गुप्ता के सामने संदिग्धता के आधार पर औषधि निरीक्षक ने चार दवाओं के सैंपल लिए।
साथ ही दवाओं के रखरखाव, स्टोर में साफ सफाई व शेड्यूल एच, एच-1 की औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। मेसर्स यश मेडिकल स्टोर से पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। निरीक्षण में साफ सफाई सहित अन्य खामियां मिलीं जिस पर फर्म प्रोपराइटर आदित्य नारायण सिंह को कड़ी चेतावनी दी गई। निरीक्षण के समय दुकान के साइन बोर्ड पर दवाओं पर दी जा रही छूट को भी हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से बच्चे की मौत



सफीपुर। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी मनोज के चार वर्षीय बेटे प्रांशु को शुक्रवार को तेज बुखार होने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी बच्चे को लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें