फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना नक्शा बन रही दुकानें प्राधिकरण ने की सील

Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) की प्रभारी सचिव/ एसडीएम प्रज्ञा पांडेय के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर अब्बासपुर में मो. परवेज द्वारा मार्केट और भवन का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर सहायक अभियंता रामगोविंद राजपूत ने बताया कि सील की गई बिल्डिंग की कीमत करीब 24 लाख रुपये है। बताया कि भवन मालिक को चेतावनी दी गई है कि वह बिना नक्शा पास कराए निर्माण न कराए। अगर ऐसा करते पाया जाता है तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें