फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही की वर्दी पर गिरा कीचड़, कार सवारों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव में तेज रफ्तार में स्कार्पियो कार दौड़ाना छह युवकों को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार में कार दौड़ाने से सड़क का कीचड़ उछलकर पति के साथ घर जा रही महिला सिपाही की वर्दी पर गिर गया। साथ ही कई और लोगों के भी कपड़े कीचड़ से गंदे हो गए। महिला सिपाही ने विरोध किया तो युवकों ने उससे अभद्रता की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस कार सवार छह युवकों को कोतवाली लेकर गई। कोतवाली प्रभारी ने सभी का 34 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई जोरदार बारिश से शहर की सभी सड़कों पर जलभराव हो गया है। जलभराव की वजह से कई लोग सड़क पार करने के लिए बड़े चौराहे पर फुटपाथ पर खड़े थे। जिनमें सदर कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भी थी। तभी छोटे चौराहे की ओर से एक तेज रफ्तार में स्कार्पियो कार गुजरी। इससे जलभराव का पानी उछलकर महिला सिपाही समेत कई अन्य लोगों पर गिर पड़ा। जिससे सिपाही की वर्दी व अन्य लोगों के कपड़े खराब हो गए।
महिला सिपाही ने शोर मचाया तो युवकों ने कार रोक दी और अभद्रता करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब युवकों को रोकना चाहा तो उन्होंने भागने की कोशिश की। ऐसे में घेर कर उन्हें पकड़ लिया गया। कार में बैठे युवक अर्द्धनिर्वस्त्र हालत में थे।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस कार समेत उन्हें कोतवाली लेकर चली गई। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कार सवार अजगैन निवासी जितेंद्र सिंह, सतेंद्र, मुकेश, अजय, राहुल और सतीश तिवारी का 34 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि चार या उससे अधिक लोगों द्वारा बदतमीजी करना, किसी पर कीचड़ उछालना या छींटाकशी करने पर धारा 34 का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें