पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। मंगलवार को महिलाओं का पूरा दिन पूजन सामग्री की खरीदारी करने में ही बीता। साज-सज्जा के सामान की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी व फेशियल कराने वाली महिलाओं की भीड़ से ब्यूटी पार्लर भी फुल रहे।
करवाचौथ का पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में खासी उत्सुकता रही। पहले करवाचौथ को खास बनाने के लिए नवविवाहिताओं का पूरा दिन तैयारियों में ही बीता। महिलाओं ने मंगलवार को बाजार में जमकर खरीदारी की। शृंगार व कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। देरशाम तक ब्यूटीपार्लर महिलाओं की भीड़ से गुलजार रहे। नवविवाहिताओं में संजने व संवरने की होड़ सी देखी गई।