फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आत्मदाह की धमकी के बाद शुरू हुआ नाली निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरैता प्राचीन में बदहाल नाली की मरम्मत न होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर आत्मदाह की धमकी दी। इससे ब्लाक अधिकारी हरकत में आए और नाली निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश साहू ने बताया कि गांव में 20 साल पहले बनी 60 मीटर नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गंदा पानी खड़ंजे पर भरता है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। नाली की मरम्मत के लिए डेढ़ साल से वह शिकायत कर रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, जबकि ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया था। शिकायत करते थक चुके दिनेश साहू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नाली निर्माण न होने पर आत्मदाह करने की पोस्ट डाल दी। आनन फानन ब्लाक अधिकारियों ने गांव में मजदूरों को लगाकर नाली का काम शुरू कराया। खंड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इंटरलॉकिग का काम रुकवाकर नाली की मरम्मत शुरू कराई है। प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नाली को कार्ययोजना में शामिल करने के अभिलेख सचिव ने प्रस्तुत नहीं किए हैं। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें