फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक से इलाज करो, तभी आएंगे मरीज

Wed, 24 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने मंगलवार को औरास कसबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण किया, यहां उन्हें वार्ड में कोई मरीज नहीं मिला। सभी बेड खाली थे और ओटी व लेबर रूम में कोई प्रसूता नहीं मिली। एसडीएम ने पूछा क्या इस क्षेत्र में कोई बीमार ही नहीं होता या रेफर की आदत से मरीज खुद ही जिला अस्पताल या नर्सिग होम चले जाते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने पीएचसी प्रभारी को नसीहत दी कि सही से इलाज करो, तभी मरीज आएंगे। अस्पताल में गंदगी देख पीएचसी प्रभारी को साफ-सफाई के निर्देश दिए।

 
एसडीएम हसनगंज अर्चना द्विवेदी सुबह दस बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, यहां स्टाफ तो मौजूद मिला लेकिन मरीज एक भी नहीं था। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेमचंद्र से पूछा कि इस इलाके में सभी स्वस्थ हैं। किसी को कोई बीमारी नहीं है। इसका वह जवाब नहीं दे पाए।


एसडीएम ने कहा कि ठीक से इलाज करो, तभी तो मरीज आएंगे। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम को देखा, यहां उन्हें गंदगी मिली। इस पर वह भड़क गईं और पीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद कार्यालय में बैठकर अभिलेखों का निरीक्षण किया। वह सुबह ग्यारह बजे दिपवल पीएचसी केंद्र पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लटक रहा था। आसपास जानकारी ली तो पता चला कि यह स्वास्थ्य केंद्र खुलता ही नहीं।

 
एसडीएम अर्चना द्विवेदी ने बताया कि पीएचसी में कोई भी मरीज नहीं मिला है। पीएचसी प्रभारी को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। दिपवल पीएचसी केंद्र बंद पाया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें