उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार ने 11 समितियों की बैठक में कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले लोग सीधे घर न जाएं। इसका खास ध्यान रखा जाए। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को निर्देश दिया कि जिले में जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जाना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी बाहर से आने वाला व्यक्ति सीधे अपने घर को न जाएं। उन्हें पहले क्वारंटीन किया जाए उसके बाद ही उन्हें घर भेजा जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार से कोरोना वायरस संबंधी व क्वारंटीन आदि की विस्तृत जानकारी ली। नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को निर्देशित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान हॉटस्पॉट जगहों पर दूध, खजूर, सब्जी फ ल एवं जरूरत के अन्य सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने ईओ नगर पालिका को नाले व शेल्टर होम में साफ -सफ ाई कराने के निर्देश दिए। एआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त करें कि वह किस प्रकार के वाहनों से यहां तक पहुंच रहे हैं।