फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीस हजारी कोर्ट में गवाही देंगे डीएम उन्नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पिटाई के बाद आर्म्स एक्ट में जेल भेजने जाने के मामले सहित अन्य जांचों में साक्षी के रूप में सीबीआई के सम्मन पर उन्नाव डीएम गुरुवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश होंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि 3 अप्रैल 2018 को दिल्ली से पेशी पर आए पीड़िता का पिता अपनी मां को दवा देने के लिए गांव गया था। इसी दौरान विधायक के भाई अतुल सेंगर ने अपने साथियों टिंकू, सोनू, विनीत सहित पांच लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस पर दबाव बनाकर पीड़िता के पिता पर ही आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। जांच में पाया गया कि मारपीट करने वालों ने ही पुलिस को तमंचा देकर उसे पीड़िता के पिता के पास से मिलने की बात बताई थी।
मामले में सीबीआई ने दस लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि इस मामले में 31 अगस्त 2018 को पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले टिंकू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की थी। इसके अलावा विधायक कुलदीप सेंगर, सहआरोपी शशि सिंह के खिलाफ दर्ज पीड़िता से दुष्कर्म और विधायक के भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ पीड़िता के पिता की हत्या और तत्कालीन माखी एसओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज पिता को जेल भेजने के झूठे मुकदमे में सीबीआई ने विभिन्न साक्ष्यों में गवाही के लिए उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडेय को बुलाया है। डीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि यह कोई खास बात नहीं है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायालय में कुछ साक्ष्यों के लिए उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें