फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सुस्त, ठंडे बस्ते में आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डिवाइडर पर लगे यूनी पोल हटवाने के बजाए अधिकारियों ने कागजी घोड़े दौड़ा कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। डीएम की ओर से कार्रवाई के निर्देश के बाद नगर पालिका ने नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर कई विज्ञापन एजेंसियों और प्रिंटर्स ने बिना अनुमति यूनीपोल व होर्डिंग लगाई थीं। शिकायत पर डीएम रवींद्र कुमार ने नगर पालिका परिषद के ईओ को 26 दिसंबर को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इस पर पालिका ने वैष्णव प्रिंटर्स, ओम प्रिंटर्स, क्रेज आर्ट, संदीप गुप्त व नितिन कुमार को नोटिस जारी कर होर्डिंग व यूनीपोल तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन कई दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मालूम हो कि सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने 29 दिसंबर को निर्देश दिए थे कि 30 दिसंबर तक प्रचार सामग्री व यूनीपोल न हटाने पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। लेकिन अभी तक कार्रवाई ठंडे बस्ते में है। नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि नोटिस जारी कर दी गई है। जल्द ही अवैध प्रचार सामग्री हटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें