फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में बिजली, पानी, सड़क की समस्याएं हावी

Sun, 27 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
लोकार्पण करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में बिजली, पानी व सड़क की समस्याएं हावी रहीं। क्षेत्र प्रमुखों के साथ ही सदस्यों ने अध्यक्ष की मौजूदगी में सदन में क्षेत्र की समस्याएं रखीं। अध्यक्ष ने समस्याओं को सुनकर सीडीओ को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान क्षेत्र पंचायतों से प्राप्त इस वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना और मनरेगा के अगले वित्तीय वर्ष के लेबर बजट को अनुमोदित किया गया।
शनिवार दोपहर 12.30 बजे विकासभवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। सबसे पहले असोहा प्रमुख राजकुमार रावत ने बिजली की समस्या उठाई साथ ही पावरहाउस में कार्यरत संविदाकर्मियों को पिछले एक साल से मानदेय न मिलने का मुद्दा उठाया। पुरवा प्रमुख शिवबहादुर पटेल ने पुरवा से कैंचीमोड़ तक ध्वस्त सड़कों की समस्या सदन में रखी। साथ ही बीघापुर के चमियानी मार्ग पर सईं नदी के टूटे पुल पर शुक्रवार को डलवाई गई मिट्टी से हो रही दुर्घटनाओं पर सदन का ध्यान खींचा। उन्होंने क्षेत्र में पीएमजीएसवाई से बनी सड़कों की जांच कराने की मांग भी की। नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने क्षेत्र की नहरों की दुर्दशा की समस्या रखते हुए किसानों को सिंचाई आदि के लिए पानी न मिलने की बात कही। कहा कि 80 फीसद नलकूप खराब हैं। समस्या पर जवाब देने के लिए एक्सईएन नलकूप बैठक से गायब रहे। हसनगंज जिला पंचायत सदस्य ने सईं नदी में पानी छुड़वाने की मांग की। साथ ही रसोइयों को बिना नोटिस के हटाने का मुद्दा उठाया। इस पर सीडीओ ने बीएसए को जनवरी से अब तक हटाए गए रसोइयों की सूची बनवाने और फिर एबीएसए से जांच कराने के निर्देश दिए। बीघापुर द्वितीय से सदस्य उदयप्रताप सिंह ने विद्युतीकरण के लिए तीन लाख रुपये मांगे जाने की जानकारी सदन में रखी। सदस्य आशीष शुक्ला ने भी सीएचसी में डाक्टरों के न होने की शिकायत की। सदस्य विकास मिश्रा ने शुक्लागंज के पोनीरोड में सड़क के दोनों ओर बनी नालियों के चोक होने और पानी सड़क के ऊपर से बहने की समस्या बताई। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह ने सदन में वित्तीय वर्ष 2016-17 के पुनरीक्षित अनुमान का सूक्ष्म विवरण 57 करोड़ एवं मूल अनुमान वित्तीय वर्ष 2017-18 का रुपये 37 करोड़ के साथ ही राज्य वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 की अनुपूरक कार्ययोजना अनुमोदन के लिए रखी। जिसे सदन से स्वीकृति प्रदान की। पूर्व में संचालित 11 नौकाघाटों में 9 नौकाघाटोें के निरस्तीकरण की सदन ने सहमति प्रदान की।
विज्ञापन


बैठक में उठती समस्याएं, बैठक में ही हो जाती हैं खत्म
अध्यक्ष संगीता सेंगर ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रीय समस्याओं से रूबरू होते हैं और उन समस्याओं को वह बैठक में उठाते हैं लेकिन अधिकारी बैठक में समस्याएं सुन तो लेते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। कहा कि जो भी समस्याएं उठाई जाएं उनका तुरंत निस्तारण भी किया जाए। आखिर में सभी सदस्यों ने संविधान दिवस पर शपथ ली। इसी दौरान शासी निकाय की एक अन्य बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए समस्त प्रस्तावों का अनुमोदन विधायकों व सदस्यों की सहमति से पांच मिनट में ही कर दिया गया। बैठक में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक उदयराज यादव, सीडीओ संजीव सिंह, पीडी रामकृपाल चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


206 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
निराला प्रेक्षागृह में वर्ष 2016-17 में राज्य वित्त योजना की 21 करोड़ की कुल 206 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान 8 करोड़ की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 करोड़ का शिलान्यास जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने किया। सभी निर्र्माण व विकास कार्य भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें