फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजों का वितरण न होने से किसान आक्रोशित

Wed, 17 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की बांगरमऊ नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत में निशुल्क बीजों का अभी तक वितरण न होने पर आक्रोश जताया गया। यहां जिलाध्यक्ष सोनू द्विवेदी ने कहा कि बुआई का समय आ रहा है लेकिन बीजों का अभी तक नि:शुल्क वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया है। जल्द बीजों का वितरण न हुआ तो समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी का कहना था कि किसानों के साथ हमेशा से अन्याय होता चला आ रहा है। अधिकारियों ने बर्बाद फसलों की शासन को गलत रिपोर्ट भेजी। इससे किसानाें को न्याय भी नहीं मिला। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ जिला सचिव सर्वेश शर्मा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बंद न किया गया तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा इस समय ऐसे हालात हैं कि चाराें तरफ लूटखसोट मची हुई है। कोई भी सक्षम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान सुरेश मिश्रा, केडी बाजपेई, रमेश त्रिपाठी, गंगारतन त्रिवेदी, रामदुलारी, आशीष, राजीव मिश्रा, रूपन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें