फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से परेशान परिवार ने छोड़ दिया गांव

Thu, 28 Mar 2019 12:42 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
हसनगंज के निंदेमऊ से पलायन करने को मजबूर हुए परिवार के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के निंदेमऊ में जबरन उगाही से पीड़ित परिवार को गांव से पलायन करने को मजबूर होना पड़ा। घर में ताला डाल परिवार अपने रिश्तेदारों के घर चला गया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक उनसे जबरन उगाही करते हैं। रुपये न देने पर उन्होंने होली में उसके बेटे को पीट दिया था। पुलिस ने कार्रवाई के बजाए उसके बेटे का ही चालान कर दिया था। पीड़ित परिवार ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन



हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के निंदेमऊ गांव निवासी कल्लू लोध ने डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व एसपी एमपी वर्मा को शिकायती पत्र दिया है। पत्र के मुताबिक गांव के एक युवक ने 19 मार्च को उसके बेटे को बुलाया था। जहां उन्होंने उससे 40 हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उन्होंने बेटे को पीटा और बाइक के कागज छीन लिए। इसकी शिकायत जब थाने में की गई तो पुलिस ने उसके बेटे का चालान कर दिया। इस बीच 21 मार्च को फिर आरोपी उसके घर आए और घर के सदस्यों से मारपीट की। उन्होंने घर का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे। इससे डरकर उन्हें घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। पीड़ित परिवार ने घर में ताला लगा दिया है। वह सभी एक रिश्तेदार के घर चले गए। हसनगंज कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पलायन की उन्हें जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें