फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सुलझाए विवाद, 24 दंपती साथ रहने को राजी

Mon, 25 May 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र और थानों की महिला हेल्पडेस्क में रविवार को दंपती विवाद के मामलों की सुनवाई और काउंसिलिंग हुई। 24 दंपती फिर साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र और सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी में विवाद के प्रार्थनापत्रों की सुनवाई की गई। परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क की टीम ने दोनों पक्षों को बैठाकर उनमें हो रहे अलगाव के कारणों पर बात की। ज्यादातर मामलों में पाया गया कि मोबाइल फोन, घर खर्च, सास-ननद की टोकाटाकी जैसी छोटी-छोटी बातें दंपती में आपसी विवाद और पारिवारिक कलह की वजह बनीं।
दंपती और उनके परिजनों को बैठाकर काउंसलिंग कर विवाद को खत्म कराया गया। महिला थाना में पांच, गंगाघाट में चार, परिवार परामर्श केंद्र, बांगरमऊ में तीन-तीन, पुरवा, हसनगंज में दो-दो, बेहटामुजावर, अजगैन, दही, बीघापुर और सदर कोतवाली में एक-एक दंपती आपसी विवाद भुलाकर फिर साथ रहने को राजी हुए तो पुलिस ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सेंगर व अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें